पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
07-Jan-2022 05:52 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर से विधायक के तेज प्रताप यादव ने आखिरकार अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है। तेज प्रताप यादव ने हसनपुर में अपने प्रतिनिधि के तौर पर जिसकी तैनाती की है वह कुख्यात अशोक यादव की पत्नी विभा देवी हैं। विभा देवी आरजेडी की नेता है और वह समस्तीपुर के बिथान की रहने वाली हैं हालांकि उनकी पहचान अशोक यादव की पत्नी के तौर पर ज्यादा है। अशोक यादव समस्तीपुर-खगड़िया इलाके के कुख्यात के तौर पर चर्चित रहा है या अलग बात है कि आरजेडी के साथ जुड़ा रहा है।
तेज प्रताप यादव ने आज विभा देवी को अपने विधायक प्रतिनिधि के तौर पर चुने जाने की जानकारी खुद ट्वीट करते हुए दी है। सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा है.. हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की राजद नेत्री श्रीमती विभा देवी को विधायक प्रतिनिधि का नियुक्ति पत्र दिया.. बहुत-बहुत बधाई। अशोक यादव का तेज प्रताप के विधानसभा क्षेत्र में काफी दबदबा रहा है और यही वजह है कि तेज प्रताप यादव ने विधायक प्रतिनिधि के तौर पर विभा देवी को चुना है।
आरजेडी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके अशोक यादव के ऊपर प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसी तक कार्रवाई कर चुकी है। ईडी ने अशोक यादव की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने का फैसला साल 2018 में लिया था। इसके बाद अशोक यादव को गिरफ्तार भी किया गया था। अशोक यादव के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार, विस्फोटक की खरीद-फरोख्त जैसे मामलों में अशोक यादव को पुलिस ने अलग-अलग केस में आरोपी बना रखा है। अशोक यादव के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ईडी ने करोड़ों की संपत्ति जब्त की थी और अब उसी अशोक यादव की पत्नी विभा देवी को तेज प्रताप ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है।