ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / तेजप्रताप ने खुद को कृष्ण का वंशज बताया, वृंदावन के टेर कदम्ब में...

तेजप्रताप ने खुद को कृष्ण का वंशज बताया, वृंदावन के टेर कदम्ब में हुए विकास कार्यों को लेकर अखिलेश यादव का गुणगान भी किया

20-Jan-2022 04:47 PM

 DESK: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने यूट्यूब ब्लॉग पर एक नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में तेजप्रताप यादव ने लोगों को नंद गांव की सैर करायी है। वृंदावन के टेर कदम्ब में अखिलेश यादव द्वारा किए गये विकास कार्यों को भी उन्होंने दिखाया और इसे लेकर अखिलेश यादव का खूब गुनगान किया। 


अपने नए वीडियो में तेजप्रताप ने नंदगांव की वह जगह दिखायी जहां कृष्ण गाय चराते थे। भगवान कृष्ण जिस जगह पर आकर बैठते थे वह जगह भी दिखायी। इस दौरान वहां के स्थानीय निवासी बाबा मदन मोहन दास से तेजप्रताप ने बातें की। मदन मोहन दास ने इस दौरान बताया कि नंद अपने बच्चों की रक्षा करने इस गांव में आए थे। इस गांव में श्राप था कि जो राक्षस यहां आएगा वह पत्थर का हो जाएगा। नंद बाबा की अथाई का दर्शन भी तेजप्रताप ने लोगों को कराया। उन्होंने बताया कि यह वह जगह है जहां सभी को न्याय मिलता था।


इसके बाद तेजप्रताप यादव ने वृंदावन के टेर कदम्ब का भी दर्शन कराया। तेजप्रताप इस दौरान यह कहते दिखे कि यहीं भगवान श्री कृष्ण गायों को पानी पिलाया करते थे। कृष्ण यहीं कदंब के पेड़ पर बांसुरी बजाया करते थे। वह पेड़ आज भी यहां मौजूद जहां कृष्ण और बलराम बैठा करते थे। टेर कदम्ब में जीर्णोद्धार कार्य को लेकर तेजप्रताप ने समाजवादी नेता व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सराहना की। तेजप्रताप ने कहा कि अखिलेश यादव उनके संबंधी हैं। शिलापट्ट को दिखाते हुए तेजप्रताप ने कहा कि अखिलेश यादव ने यहां कई विकास कार्य किए।