ब्रेकिंग न्यूज़

e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट

अपने विभाग के अधिकारियों की तेजप्रताप ने की तारीफ, कहा- वन विभाग के ऑफिसर सब ईमानदार हैं, ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का करते हैं पालन

अपने विभाग के अधिकारियों की तेजप्रताप ने की तारीफ, कहा- वन विभाग के ऑफिसर सब ईमानदार हैं, ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का करते हैं पालन

07-Sep-2023 05:36 PM

By First Bihar

PATNA: नीले आसमान के लिए स्वच्छ हवा का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम पटना में आयोजित हुआ। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने सबसे पहले प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। तेजप्रताप ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण कीजिए और साईकिल चलाईए। उन्होंने कहा कि आपके शरीर के लिए हम कह रहे है क्यों कि जान है तो जहान है। खुद को फीट रखिए और प्रदूषण को रोकने का काम कीजिये। 


तेजप्रताप ने कहा कि बिहार सरकार तो काम कर रही है आपलोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। आपलोग हर फेस्टिवल के मौके पर पेड़ लगाईए और प्रदूषण को रोकने का काम कीजिए। पेड़ नहीं लगाईएगा तो फल नहीं निकलेगा और फल नहीं निकलेगा तब भगवान को फल अर्पित नहीं कर पाएंगे। पौधा लगाने में यदि कोई सपोर्ट लेना हो तो वन विभाग से संपर्क कर सकते हैं।


 तेजप्रताप ने इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों की तारीफ की। कहा कि वन विभाग के ऑफिसर सब ईमानदार हैं। इमानदारी के साथ अपने कर्तवप्यों का पालन करने का काम कर रहे हैं। तेजप्रताप ने कहा कि हम खुदे नौजवान हैं और नौवजानों को सपोस्ट करने को हमेशा तैयार रहते हैं। पिछले कार्यक्रम में हम हमने बांसूरी भी बजायी थी इस बार बांसूरी छूट गया है इसलिए नहीं बजाए। तेजप्रताप ने इस दौरान श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों को सुनाया। कहा यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥ परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् । धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥


ऐसी संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार देश का इंडिया नाम बदल सकती है। इंडिया की जगह भारत का प्रयोग आधिकारिक तौर पर किया जा सकता है। 18 से 22 सितंबर तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र के दौरान भारत का आधिकारिक नाम बदलकर 'भारत' करने के लिए केंद्र सरकार एक प्रस्ताव ला सकती है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस सवाल पर कहा कि बीजेपी पूरी तरह से डर चुकी है। 


तेज प्रताप ने यह भी कहा कि वे लोग नाम रखेंगे तभी भारत का नाम भारत रहेगा क्या? भारत का नाम तो पहले से ही है। इंडिया को ही भारत भी कहते हैं। सनातन धर्म को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि धर्म केवल एक ही होना चाहिए। वो है इंसान धर्म। लोगों में इंसानियत होनी चाहिए। सारे धर्मों का आदर सत्कार करना चाहिए जो मानव लोग धर्म बनाये हैं सारे धर्म का सम्मान सारे लोगों को करना चाहिए। हम तो कहेंगे कि इंसानियत बहुत बड़ा धर्म है।  

FIRST BIHAR के लिए पटना से बिट्टू गिरी की रिपोर्ट