ब्रेकिंग न्यूज़

सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Home / news / तेजप्रताप को सरकार में नहीं रहने का है मलाल, कहा..मंत्री और MLA का...

तेजप्रताप को सरकार में नहीं रहने का है मलाल, कहा..मंत्री और MLA का घर चकाचक सिर्फ मेरा बेकार, ठेकेदार भी नहीं लेता रिस्पांस

15-Jul-2024 08:08 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों काफी परेशान चल रहे हैं। इसकी एकमात्र वजह पटना के स्ट्रैंड रोड स्थित 26 नंबर सरकारी आवास है। जिसकी हालत देखकर तेजजप्रताप हैरान हैं। कह रहे हैं कि बगल में देखिये उधर संतोष मांझी का घर है सरकार में है तो चमकाए हुए है..इस घर को छोड़कर बाकी सब जगह जितने एमएलए और मंत्री का घर है सब चकाचक है सिर्फ अपना घर बेकार है.. 


मंत्री पद जाने के बाद 3 एम स्ट्रेंड स्थित आवास खाली कर 2 महीने पहले ही तेजप्रताप अपने नए आवास में रहने चले आए लेकिन अधिकारियों की उदासीनता और ठेकेदार सुनील यादव की मनमानी की वजह से उन्हें सरकारी आवास के नाम पर एक टूटा-फूटा और कचरे के ढेर से भरे आवास में ही रहना पड़ रहा है। ना तो यहां की मरम्मत कराई जा रही है और ना ही पूर्व मंत्री की शिकायत पर ध्यान दिया जा रहा है। तेजप्रताप कहते हैं कि बस सरकारी मकान के नाम पर खंडहर दे दिया गया है। पूरे परिसर में गड्ढा खोद दिया गया है जहां बारिश होने पर पानी भर जाता है और छत से पानी टपकता है। 


चारों तरफ कचरों का अंबार है जहां आए दिन सांप बिच्छु भी निकलता रहता है। आवास को रंग पेंट करके चमका दिया गया है। तेजप्रताप यादव ने आगे कहा कि बाकी मंत्री लोग सरकार में हैं इसलिए उनका बंगला चमचमाता रहता है और हम तो सरकार में नहीं है इसलिए घर को कचरा बना कर रख दिया गया है..एक्सक्यूटिव और ठेकेदार सुनील को फोन किया गया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं ले रहा है..किसी भी तरीके का कोई काम नहीं हो रहा है..


तेजप्रताप ने आगे कहा कि बारिश होता है तब छत से पानी चुता है...सरकार से तेजप्रताप ने मांग किया कि कोठी दिजिए ऐसा कि आदमी रहे कचरा में तो रहेगा नहीं..कचरा के कारण सांप भी यहां निकलता है..पूरा कचरा बनाके रखे हुए है ऐसे कचरा में कौन रहेगा..बगल में देखिये उधर संतोष मांझी का घर है सरकार में है तो चमकाए हुए है..इस घर को छोड़कर बाकी सब जगह जितने एमएलए और मंत्री का घर है सब चकाचक है अपना घर बेकार है..