ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / तेजप्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल...

तेजप्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

19-Jul-2023 09:41 PM

By First Bihar

PATNA: मंत्री वन एवं पर्यावरण तेज प्रताप यादव की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद पटना के मेडिवर्सल हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। 


बता दें कि आज तेजप्रताप यादव विभागीय बैठक में शामिल हुए थे। पटना के अरण्य भवन स्थित, सभागार में बिहार राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की तृतीय बैठक तेजप्रताप यादव की अध्यक्षता में आज हुई। बैठक में एन विजयलक्ष्मी प्रधान सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग पी एवं वन पर्यावरण एवम जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव, बंदना प्रेयसी के साथ-साथ विभाग के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। 


साथ ही बिहार राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण के सदस्य भी  वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थिति हुए। बैठक में आर्द्रभूमि संरक्षण और संवर्धन से सबंधित आवश्यक दिशा निर्देश तेजप्रताप यादव ने दिया। जिससे जलवायु परिवर्त्तन और जैव विविधता संतुलित रह सके। बैठक के बाद तेजप्रताप आवास पहुंचे जिसके बाद आज देर शाम उनके सीने में दर्द होना शुरू हो गया जिसके बाद आनन-फानन में पटना के मेडिवर्सल हॉस्पिटल उन्हें ले जाया गया।

news image

news image


news image