ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / तेजप्रताप के बचाव में उतरे मांझी, HAM बोली.. तेजस्वी अपने बड़े भाई पर...

तेजप्रताप के बचाव में उतरे मांझी, HAM बोली.. तेजस्वी अपने बड़े भाई पर अत्याचार कर रहे हैं

26-Apr-2022 10:23 AM

PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के ऊपर अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी को नंगा कर पीटने का आरोप लगा है। तेजप्रताप के ऊपर पटना महानगर युवा आरजेडी के अध्यक्ष रहे राजाराम यादव ने आरोप लगाया है। इसके बाद तेजप्रताप ने भी अपने खिलाफ साजिश के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, एमएलसी सुनील सिंह और तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव के ऊपर ठीकरा फोड़ा है।


तेजप्रताप को लेकर राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार के अंदर जो कुछ चल रहा है, उस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा में एंट्री मारी है। जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान ने तेज प्रताप यादव का बचाव किया है। दानिश रिजवान ने कहा है कि तेज प्रताप यादव को उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। दानिश रिजवान ने कहा है कि अपने बड़े भाई के ऊपर अत्याचार कर रहे हैं।


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का आरोप है कि तेजस्वी यादव ने बड़ी साजिश रच कर पहले तेज प्रताप यादव को पार्टी में साइडलाइन किया और अब पार्टी से बाहर करने में कामयाब होते दिख रहे हैं। रिजवान ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने परिवार में ही अत्याचार कर रहे हैं तो उनसे बिहार में सरकार की उम्मीद कैसे की जा सकती है।


दानिश रिजवान ने कहा है कि तेज प्रताप के मामले में लालू यादव को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए क्योंकि तेज प्रताप यादव को बेवजह उनके छोटे बेटे परेशान कर रहे हैं।