चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
30-Oct-2021 09:39 PM
PATNA: LR कंपनी के अगरबत्ती का नाम आपने सुना होगा। जी हां हम बात राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप की कंपनी की कर रहे हैं जो अगरबत्ती बनाती है। अगरबत्ती का बिजनेस करने वाले तेजप्रताप ने एक और नई कंपनी बनाई है।
इस कंपनी का नाम LR RICE AND MULTIGRAINS PVT. LTD रखा गया है जो तेजप्रताप नगर, अनीसाबाद, सोनाली शो रुम के पास स्थित है। नई कंपनी बनाए जाने की जानकारी खुद हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। तेजप्रताप ने कंपनी का एक नंबर भी जारी किया है जो 18001208299 है। इस पर किसी भी प्रोडक्ट के संबंध में जानकारी ली जा सकती है।
तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर यह लिखा है कि 'अपना उपजाओ, अपना खाओ, अपना कमाओ, जय बिहार'। दिवाली के पहले चावल, आटा, सत्तू, मैदा और बेसन, पांच प्रोडक्ट तेजप्रताप की कंपनी लॉन्च करेगी। दीपावली के बाद ग्रॉसरी के अन्य प्रोडक्ट भी लांच किए जाएंगे।
अपना उपजाओ
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) October 29, 2021
अपना खाओ
अपना कमाओ
जय बिहार pic.twitter.com/Pa2lcVtCUz