ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / तेजी से पांव पसार रहा कोरोना: बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हुए...

तेजी से पांव पसार रहा कोरोना: बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हुए संक्रमित

05-Jan-2022 02:29 PM

PATNA: बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री और 4 मंत्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। फिलहाल वे होम आइसोलेशन में हैं।  


बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह इससे पहले भी कोरोना संक्रमित हुए थे। बिहार में एक के बाद दूसरे लोगों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में फिर से पहले जैसे हालात उत्पन्न हो गये हैं। मुख्यमंत्री आवास में भी कोरोना ने दस्तक दे दिया है। अब तक सीएम हाउस में कार्यरत 21 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिससे पटना में राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, पूर्वी मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और उनके परिवार के कई सदस्य भी कोरोना संक्रमित मिले थे। 


बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ राज्य कैबिनेट के कई अन्य मंत्री संक्रमित पाए गए हैं। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक के पहले इन सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों डिप्टी सीएम के अलावा राज्य सरकार में शामिल मंत्री सुनील कुमार, अशोक चौधरी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार में हड़कंप मच गया। सभी होम आइसोलेशन में हैं। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट को लेकर अब तक कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। 


वही पटना के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित 65 साल के राधेश्याम प्रसाद की मौत हो गई है। राधे श्याम प्रसाद बख्तियारपुर के रहने वाले थे और उन्हें 4 जनवरी को नालंदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। नालंदा मेडिकल कॉलेज के नोडल डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। वही आरा के नवोदय विद्यालय में 17 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।