ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ‘लोगों को लूटने वाले खुद को हरिशचंद्र का बेटा बता रहे’ नड्डा पर...

‘लोगों को लूटने वाले खुद को हरिशचंद्र का बेटा बता रहे’ नड्डा पर आरोप लगाने पर भड़के विजय सिन्हा, तेजस्वी को बताया भ्रष्टाचारियों का पुत्र

25-Apr-2024 06:35 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: तेजस्वी यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि जेपी नड्डा बहुत सारा बैग लेकर दिल्ली से आए हैं और जहां-जहां चुनाव हो रहा है, वहां-वहां पैसा बांट रहे हैं। तेजस्वी के इस आरोप पर बीजेपी हमलावर हो गई है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है।


डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा है कि चुनाव में हार के डर से तेजस्वी यादव नर्वस हैं। बिहार की सभी 40 सीटों पर ये लोग चुनाव हार रहे हैं, इसलिए इस तरह का बयान दे रहे हैं। तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचारियों का सुपुत्र बताते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार की गोद में पले बढ़े तेजस्वी यादव में अगर दम है तो चुनाव आयोग में जाकर शिकायत करें। तेजस्वी यादव झूठा आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लें।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव खुद को देख लें कि भ्रष्टाचार से कितनी संपत्ति कमाई है। टिकट बेंचने और मंत्री बनाने में पैसा वसूलने वाले लोगों को इस तरह की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। अगर उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो सारा दूध का दूध और पानी सामने आ जाएगा। इन दोनों नौटंकीबाजों ने बिहार को बर्बाद किया है। तेजस्वी यादव बड़बोले पिता के बड़बोले पुत्र हैं और ऐसे नौटंकीबाजों से बिहार को मुक्ति चाहिए।


डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि जिनकी करनी और कथनी में कोई समरूपता नहीं है। बिहार के लोगों की गाढ़ी कमाई को लुटते हैं और बाहर में हरिशचंद्र का पुत्र बनने की कोशिश करते हैं। भ्रष्टाचार से कमाई गई इन लोगों की संपत्ति जप्त होनी चाहिए। राजनीति में आने से पहले इनती संपत्ति क्या थी और अब कितनी हो गई है? बिहार की जनता अच्छी तरह से जान रही है कि कल तक सड़कों पर घूमने वाला आज महलों का राजा कैसे बन गया।

रिपोर्ट- शैलेन्द्र पांडेय, पटना