ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / तेजस्वी यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक, संगठन चुनाव की हुई...

तेजस्वी यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक, संगठन चुनाव की हुई समीक्षा

05-Sep-2022 07:59 PM

PATNA : डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज पार्टी दफ्तर पहुंचे और करीब घंटेभर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने आरजेडी के संगठन चुनाव की समीक्षा की। तेजस्वी ने संगठन चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। समीक्षा के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे बिहार में जिला से लेकर पंचायत स्तर तक आरजेडी के संगठन का चुनाव चल रहा है। इसी को लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि अभी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होना है।


बता दें कि आरजेडी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। बूथ लेबल से लेकर अन्य पदाधिकारियों के लिए चुनाव की प्रकिया चल रही है। आगामी 11 अक्टूबर को आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। इससे पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी होना है। बता दें कि आरजेडी के स्थापना काल से ही लालू प्रसाद यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं।


राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव में पहले के रोस्टर के अनुसार ही इस बार भी आरक्षण लागू होगा। पार्टी में अति पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति/जन जाति को विशेष प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से विशेष आरक्षण का प्रावधान किया गया है। प्रावधानों के अनुसार प्रखंड एवं जिला अध्यक्षों में 28 प्रतिशत अति पिछड़ा वर्ग के लिए और 17 प्रतिशत अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।