Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि
18-Dec-2021 04:25 PM
PATNA : लंबे समय बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पार्टी कार्यालय पहुंचे. शादी के बाद जब तेजस्वी यादव पहली बार पार्टी दफ्तर पहुंचे तो महिला नेताओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर उनका स्वागत किया. वहीं पार्टी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने हरी टोपी और पार्टी का हरा गमछा और फूलों की माला पहनाकर तेजस्वी यादव का स्वागत किया.
पार्टी में प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने और नीतीश की सुधार यात्रा पर जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे. इस दौरान तेजस्वी अपने पुराने आक्रामक अंदाज में दिखे. इससे पहले तेजस्वी यादव गर्दनीबाग में वार्ड सचिवों के धरने पर भी पहुंचे, और उनका समर्थन किया.
जातीय जनगणना में हो रही देरी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को अब किसका इंतजार है. जब यह स्टेट लेवल पर करना है तो बार-बार सर्वदलीय बैठक बुलाने का क्या मतलब है. हम लोग तो पहले ही इस पर अपनी राय दे चुके हैं. नीतीश कुमार खुद जानबूझकर इसमें देरी कर रहे हैं. विधानसभा और विधानपरिषद से पहले ही पास करा दिया गया है.
तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी है वह किसके दबाव में है खुद जानें. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार को बेकार आलसी और बर्बाद सरकार कहा है. नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि यह हर क्षेत्र में पीछे हैं. हेल्थ, शिक्षा का हाल सबके सामने है. इससे बिहार का छात्र बिहार भविष्य प्रभावित हो रहा है. स्टूडेंट जब मुख्यमंत्री से अपनी समस्या बताता है तो सीएम उसे दरबार से भगा देते हैं. कहते हैं ज्ञान मत दो.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंस कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार है. दोनों जगह डबल इंजन की सरकार है इसके बावजूद विशेष राज्य का दर्जा अब तक बिहार को नहीं मिला है. आखिर इसका क्या कारण है? बिहार में व्याप्त बेरोजगारी को लेकर तेजस्वी पूरे बिहार में घूमेंगे और रैली करेंगे. बिहार की असली तस्वीर वे सरकार के समक्ष रखेंगे. लोगों की व्याप्त समस्याओं से रू-ब-रू कराएंगे।.