ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / RJD विधायक की भक्ति देखिए: तेजस्वी यादव को बता दिया कलयुग का कृष्ण,...

RJD विधायक की भक्ति देखिए: तेजस्वी यादव को बता दिया कलयुग का कृष्ण, बोले- जैसे भगवान ने पापियों का नाश किया, CM बनने पर ये भी करेंगे

27-Aug-2024 12:46 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: आरजेडी नेताओं की पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार के प्रति भक्ति किसी से छीपी नहीं हैं। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद या उनके परिवार के किसी भी सदस्य का हाथ अगर सिर पर आ गया तो फिर वह आरजेडी नेता अपना जीवन सफल मानता है। यही वजह है कि लालू परिवार का आशीर्वाद पाने के लिए पार्टी के नेता अक्सर कोशिश में लगे रहते हैं। आरजेडी विधायक की ऐसी भक्ति देखकर तो आप दंग ही रह जाएंगे।


दरअसल, महागठबंधन की सरकार में मंत्री रहे आरजेडी विधायक इसलाइल मंसूरी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वैशाली पहुंचे थे, जहां श्रीकृष्ण की महिमा का बखान करते करते तेजस्वी यादव का गुणगान करने लगे। आरजेडी नेता ने तेजस्वी के लिए ऐसी भक्ति दिखाई कि वहां मौजूद लोगों की आंखे भर आईँ। आरजेडी विधायक की भक्ति की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।


पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक इसराइल मंसूरी ने खुले मंच से तेजस्वी को कलयुग का कृष्ण बता दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरजेडी विधायक इसराइल मंसूरी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का अवतार तब हुआ, जब धरती पर घोर अन्याय, पापियों का आतंक चल रहा था। लोगों पर ज़ुल्म हो रहे थे,सभी जगह अधर्म ही अधर्म फैला हुआ था तो अधर्म को नाश करने के लिए धर्म को लाने के लिए श्री कृष्ण अवतार लिए थे।


उन्होंने तेजस्वी की श्रीकृष्ण से तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह से श्रीकृष्ण ने पापियों का नाश किया, ठीक इसी तरह से पूरे बिहार में अपराध हत्या, लूट, बलात्कार हो रहा है, इसको समाप्त करने के लिए कृष्ण के वंशज तेजस्वी यादव को 2025 में मुख्यमंत्री बनाइए वो अपराधियों, बलात्कारियों, गुंडे का नाश करेंगे।