मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
06-Nov-2021 09:49 PM
PATNA: बिहार में जहरीली शराब से 4 दिनोँ में 41 लोगों की मौत होने के बाद नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर सवाल गहराने लगें हैं. एक बार फिर RJD नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा है की बिहार में लोग जहरीली शराब से नहीं मरे हैं बल्कि सरकार ने उनकी हत्या करायी है.
ढ़ोंगी हैं नीतीश
तेजस्वी ने जहरीली शराब से मौत के लिए सीधे नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया है. उन्होंने कहा है कि सूबे में लाशों का ढेर लगने के बावजूद शराबबंदी का ढोंग करने वाले संवेदनहीन मुखिया नीतीश कुमार चुप है क्योंकि अवैध शराब के धंधे में उनकी मिलीभगत है. नीतीश सरकार की अवैध शराब के कारोबार और तस्करी में सीधी एवं प्रत्यक्ष संलिप्तता है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि बिहार में पिछले 3 दिनों में शराब माफिया संग मिल बिहार सरकार द्वारा आपूर्ति की गयी जहरीली शराब से बिहार में 50 से अधिक लोगों की संस्थागत हत्या हुई है. उन्होंने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.
सरकार वसूल रही है कमीशन
तेजस्वी यादव ने कहा है कि सिपाही और चौकीदार को बर्खास्त करना ही शराबबंदी नहीं है. आखिरकार बिहार में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग तथा पुलिस का कोई भी शीर्ष अधिकारी आज तक क्यों बर्खास्त नहीं हुआ है. इसका मतलब साफ है कि शीर्ष लोगों की मिलीभगत के बिना कोई शराब नहीं बेच सकता. तेजस्वी यादव ने सवाल पूछा है कि क्या यह सच्चाई नहीं है कि थानों से शराब की बिक्री हो रही है? क्या यह सच नहीं है कि वरिष्ठ अधिकारियों और सत्ताधारी नेताओं तक कमीशन नहीं पहुँच रहा है? क्या यह सच नहीं है कि कुख्यात शराब माफियाओं की मुख्यमंत्री आवास में सीधी पहुँच है? क्या यह यथार्थ नहीं है कि शराबबंदी के नाम पर मुख्यमंत्री द्वारा की गयी हज़ारों समीक्षा बैठकों का अभी तक का परिणाम शून्य ही नहीं बल्कि तस्करों को प्रोत्साहित करने वाला ही साबित हुआ है. गौरतलब है कि बिहार में पिछले 4 दिनों में जहरीली शराब से कम से कम 41 लोगोँ की मौत हो गयी है. हालांकि सरकार ने 32 मौत की पुष्टि की है. तीन जिलों में लगातार मौत के बाद सरकार पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.