अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Dec-2022 08:34 AM
DESK : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में हैं और 5 दिसंबर को उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना है। इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी सिंगापुर जाने वाले हैं। वे आज यानी शनिवार को सिंगापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। फिलहाल तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं और आज दिल्ली से ही वे सिंगापुर निकलेंगे। दरअसल, लालू के किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ सिंगापुर में रहेगा। यही वजह है कि तेजस्वी यादव आज सिंगापुर जा रहे हैं।
आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती, पत्नी राबड़ी देवी, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह और सुभाष यादव पहले से ही सिंगापुर में मौजूद हैं। लालू यादव अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के यहां रह रहे हैं, जो उन्हें किडनी डोनेट करने वाली है। इसी कड़ी में तेजस्वी यादव भी सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। लालू यादव के साथ-साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य का सोमवार को ऑपेरशन होगा और फिर बेटी की किडनी पिता को ट्रांसप्लांट की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम ही दिल्ली रवाना हुए थे। उन्होंने खुद भी इस बात की जानकारी दी थी कि पिता लालू यादव के साथ-साथ बहन रोहिणी आचार्य का ऑपरेशन होने वाला है। इसीलिए तेजस्वी यादव भी पहले दिल्ली गए और आज यानी शनिवार को वहां से सीधा सिंगापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद 5 दिसंबर को लालू प्रसाद यादव का किडनी का ऑपरेशन किया जाएगा।