अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Oct-2022 08:07 AM
PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज उपचुनाव का प्रचार करने गोपालगंज जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी गोपालगंज जाना था, लेकिन उनके पेअर और पेट में चोट के कारण प्रोग्राम चेंज हो गया है। अब केवल तेजस्वी यादव ही गोपालगंज जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। इसकी जानकारी खुद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी है।
तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चोट लगी है यह बात सभी को पता है। खुद उनसे हमारी बात हुई है। जेडीयू के नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देशित किया है। जिसके अनुसार जेडीयू नेता काम कर रहे हैं। खुद जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह बीते बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए मोकामा गये हुए थे। जेडीयू के कई नेता भी चुनाव प्रचार के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्र में जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा था कि फिजिकली जो चोट मुख्यमंत्री जी को लगी है उसका भी ध्यान रखना है। हालांकि तेजस्वी यादव ने बताया कि वे आज यानी शुक्रवार को गोपालगंज जा रहे हैं, जहां वे अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे। तेजस्वी यादव से मीडिया ने पूछा कि क्या वे मोकामा भी जाएंगे तो इस सवाल को टालते हुए वे आगे बढ़ गये। हालांकि जाते-जाते इतना जरूर बोल गये कि आपलोग कितना बार टेस्ट लेते हैं हमलोग का।