ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

तेजस्वी जिसे चाहेंगे वही होगा RJD का प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव को सामने रखकर फैसला लेने की तैयारी

तेजस्वी जिसे चाहेंगे वही होगा RJD का प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव को सामने रखकर फैसला लेने की तैयारी

13-Sep-2019 02:44 PM

By 13

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक चुनाव शुरू होने में महीने भर का वक्त बचा है। दुर्गा पूजा के बाद 10 अक्टूबर तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलना है और उसके बाद सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। https://youtu.be/EEO4W5KvJLw प्रखंड से लेकर जिलास्तर पर संगठन चुनाव कराए जाने के बाद आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा। हालांकि पार्टी के अंदर इस बात को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है कि क्या रामचंद्र पूर्वे प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे? आरजेडी के अंदरूनी सूत्रों की माने तो रामचंद्र पूर्वे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। पूर्वे की खासियत यह रही है कि वह लालू प्रसाद यादव से लेकर तेजस्वी यादव तक के नेतृत्व के साथ कंफर्टेबल रहे। अब्दुल बारी सिद्धीकी के बाद पार्टी में प्रदेश की कमान संभालने वाले पूर्वे को लेकर तेजस्वी पॉजिटिव रहे हैं लिहाजा पूर्वे आगे भी इस पद पर बने रह सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी और डॉ रामचंद्र पूर्वे के बीच अगर कोई चीज आड़े सकती है तो वह पूर्वे की बढ़ती हुई उम्र है। अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और तेजस्वी यादव यह चाहेंगे कि उनका प्रदेश अध्यक्ष दमखम के साथ पार्टी और संगठन को लेकर चुनाव में उतरे। ऐसे में इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि पूर्वे को किसी नए तेजतर्रार नेता से रिप्लेस किया जाए। अगर तेजस्वी ने वाकई बदलाव का मन बनाया तो प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में पूर्व मंत्री और आरजेडी के विधायक आलोक मेहता का नाम सबसे आगे है। प्रदेश नेतृत्व तेजस्वी की पसंद का होगा यह जाहिर है लेकिन उस पर लालू यादव की रजामंदी भी जरूरी होगी।