मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
25-Aug-2024 04:52 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की सियासत में प्रशांत किशोर की एंट्री ने एनडीए और इंडिया गठबंधन की टेंशन बढ़ा दी है। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने यह ऐलान कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की सभी 243 सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। बापू सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने यह ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और कहा कि जिसको जीडीपी की जानकारी नहीं वह विकास की कहानी समझा रहा है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि 2030 में जब बिहार में चुनाव होंगे तो जनसुराज के प्लेटफार्म से प्रशिक्षित 70 से 80 महिलाओं को नेत्री बनाने का अभियान जारी रखा जाएगा। महिलाओं को जबतक आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी समानता के आधार पर समाज में उनकी भागीदारी नही हो सकती है। इसलिए इस बार के विधानसभा चुनाव में 40 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा।
उन महिलाओं को विधानसभा पहुंचाना जनसुराज का पहला लक्ष्य होगा। पीके ने कहा कि इस बार बिहार में पहली बार जनता की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान तेजस्वी को आड़े हाथ लेते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जब वह बिहार के डिप्टी सीएम थे तब उन्हें बिहार स्विजरलैंड लगता था और सरकार से बाहर आ गए हैं तो कत्लखाना नजर आ रहा है। नीतीश कुमार फिर से महागठबंधन में आ जाएं तो उन्हें बिहार फिर से ठीक लगने लगेगा।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कितने समझतार व्यक्ति हैं सभी को पता है। तेजस्वी यादव अगर जाति पर बोलें तो उसके ऊपर टीका टिप्पणी की जा सकती है, रंगदारी, बालू और शराब माफिया पर बोलें तो उसपर टीका टिप्पणी हो सकती है लेकिन तेजस्वी विकास के मॉडल की चर्चा करें तो यह हास्यास्पद लगता है। जिसको यह पता नहीं है कि जीडीपी क्या है और जीडीपी ग्रोथ क्या है, वह बिहार के विकास की कहानी समझा रहा है।