Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
10-Aug-2024 11:28 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से जनता के बीच जाएंगे। तेजस्वी इसी महीने के अंत तक यात्रा पर निकलेंगे। तेजस्वी की यात्रा को लेकर सत्ताधारी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी की यात्रा पर तीखा हमला बोला है।
नित्यानंद राय ने कहा है कि तेजस्वी यादव की राजनीतिक यात्रा समाप्त हो गई है। तेजस्वी ने अपने उपमुख्यमंत्री के कार्यकाल में 6 विभाग अपने पास रखकर जनता के पैसों को लूटने का काम किया है, इसलिए उनके यात्रा करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नरेंद्र मोदी के विकास की गंगा देश के साथ-साथ बिहार में बह रही है और एनडीए का नेतृत्व जो मुख्यमंत्री कर रहे हैं बिहार में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के विकास योजना से सभी लाभांवित हो रहे हैं। लोगों को अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित चाहिए बिहार में अब जात-पात नहीं विकास की राजनीति चलेगी।
वहीं वक्फ संशोधन बिल पर नित्यानंद ने कहा कि सरकार की जो भी सोच है और उसमें संशोधन का जो प्रावधान लाने की बात है, विपक्ष को उसके तथ्यों पर जाना चाहिए कि किस प्रकार से वर्क बोर्ड की संपत्तियों का उपयोग इस अल्पसंख्यक समाज के महिलाओं बच्चों और गरीबों के लिए हो। इस सोच के साथ मामला जेपीसी में चला गया है, उसे पर चर्चा होगी विचार होगा।
वहीं बांग्लादेश में गठित नई सरकार को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस की अलग सोच है। वह तुष्टिकरण की राजनीति करती है। उनकी हर बात और हर सोच के तहत अपनी सत्ता की सोच ज्यादा होती है। प्रधानमंत्री और उनके नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार बांग्लादेश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और वहां हिंदू सुरक्षित रहे जो भी भारतीय वहां रह रहे हैं सुरक्षित रहें, इसको लेकर अधिकारी संपर्क में है और गृह मंत्री ने भी उच्च स्तरीय कमेटी बना दी है। गृह मंत्री पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित रहे इसको लेकर सरकार चिंतित है और उचित कदम उठा रही है। सरकार लगातार बांग्लादेश से संपर्क में है। प्रधानमंत्री बेहद संवेदनशीलता के साथ इसको देख रहे हैं।
पटना से सदन सिंह की रिपोर्ट..