तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
13-Mar-2021 11:24 AM
PATNA : मंत्री रामसूरत राय को लेकर विपक्ष के हमले और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद और जेडीयू भी पलटवार के मूड में आ गया है. जेडीयू के नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है. नीरज ने कहा है कि अब फोर ट्वेंटी के आरोपी भी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. इसका मतलब यह हुआ कि जेल में बैठा व्यक्ति भ्रष्टाचार पर सवाल पूछेगा और तिहाड़ में बैठा क्राइम कंट्रोल की बात करेगा.
नीरज कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक संवैधानिक पद है. तेजस्वी को मर्यादा में रहकर बयान देने चाहिए. नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद जब बिहार के उप मुख्यमंत्री थे तब उनकी पार्टी के विधायक पर दुष्कर्म करने जैसे बड़े आरोप थे. उस वक़्त तेजस्वी कानून का राज होने की बात कहते थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था और जब उन्हें कोई जवाब नहीं मिला तो नीतीश कुमार ने राजद से अलग होने का फैसला किया था.
नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी खुद फोर ट्वेंटी के आरोपी हैं, इसके अलावा उनपर मर्डर केस और एससी-एसटी मामले का भी केस दर्ज है. उन्हें मंत्री राम सूरत राय से सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है. नीरज कुमार ने कहा कि आज मंत्री राम सूरत राय प्रेसवार्ता करेंगे जिसके वो अपने ऊपर लगे आरोपों की विस्तृत चर्चा करेंगे.