ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / ‘चोर चोरी के खिलाफ बोले तो अच्छा नहीं लगता’ तेजस्वी के क्राइम बुलेटिन...

‘चोर चोरी के खिलाफ बोले तो अच्छा नहीं लगता’ तेजस्वी के क्राइम बुलेटिन जारी करने पर गिरिराज का हमला, बोले- पहले 90 के दशक को याद कर लें

08-Jul-2024 11:16 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव पिछले कुछ दिनों से सरकार पर हमले बोल रहे हैं। हर दिन तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर क्राइम बुलेटिन जारी कर रहे हैं। अपराध को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला है।


दरअसल, तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपराध को लेकर डबल इंजन सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। हर दिन तेजस्वी अपराध के आंकड़े जारी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उसपर जवाब मांग रहे हैं। 


तेजस्वी यादव द्वारा अपराध को लेकर सवाल उठाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें आईना दिखाया है। दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गिरिराज ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले 90 के दशक को याद कर लें जब बिहार में उनके माता-पिता की सरकार थी। उन्होंने कहा कि चोर अगर चोरी के खिलाफ बोले तो अच्छा नहीं लगता है।


बता दें कि बिहार में बढ़ते अपराध और लगातार पुलों के गिरने की घटना को मुद्दा बनाकर तेजस्वी हर दिन एनडीए सरकार पर हमले बोल रहे हैं। तेजस्वी के साथ साथ उनके पिता लालू प्रसाद भी बीच बीच में सोशल मीडिया पर नीतीश और नरेंद्र मोदी पर तंज कर रहे हैं। दोनों पिता-पुत्र मिलकर एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।