ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

दिल की बात में छलका तेजस्वी का दर्द, बिहार में 60 फीसदी युवा.. अब नई सरकार की जरूरत है

02-Aug-2019 01:05 PM

By 9

PATNA : लोकसभा चुनाव में हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहली बार अपने समर्थकों से दिल की बात की है। लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता की तरफ से नकारे जाने का दर्द तेजस्वी की दिल की बात में छलका है। तेजस्वी यादव ने बिहार में चल रही सरकार को कथित डबल इंजन की सरकार बताते हुए जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने सुशासन की सरकार पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा सवाल किया है कि 2005 से बिहार में उनके शासन के बावजूद बिहार विकास के मानकों पर किन राज्यों से आगे है यह बताएं? नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि 14 साल के तथाकथित सुशासन और डबल इंजन वाली सरकार मैं बिहार को फिसड्डी राज्य बना कर रख दिया है। राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर बाढ़ से प्रभावित गरीबों का दर्द साझा करते हुए तेजस्वी ने कहा है कि सृजन घोटाला और बालिका गृह कांड जैसे अभियुक्तों पर आज तक बिहार पुलिस या सीबीआई इसलिए हाथ नहीं डाल पाएगी क्योंकि इनमें सत्तारूढ़ दलों के बड़े नाम शामिल हैं। तेजस्वी ने इस बात पर भी अचरज जताया है कि बिहार की जनता यह सब आंख मूंदे सही है नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि बिहार की 60 फ़ीसदी आबादी युवा है अब बिहार को रूढ़िवादी नहीं बल्कि अपने सपनों और आकांक्षाओं से कदमताल करने वाली नई सरकार की जरूरत है। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट