ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर साझा की खुबसूरत तस्वीरें, यूजर्स बोले.. भौजी गजब...

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर साझा की खुबसूरत तस्वीरें, यूजर्स बोले.. भौजी गजब लग रही हैं

12-Jun-2022 02:25 PM

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। तेजस्वी यादव अपने पूरे परिवार के साथ शनिवार को एक सगाई में शामिल हुए थे। तेजस्वी ने सगाई की कुछ खुबसूरत तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री और परिवार के अन्य लोगों के साथ दिख रहे हैं। तेजस्वी के साथ उनके पिता लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी, बहम मीसा भारती और बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी इस सगाई समारोह में शामिल हुए।


बता दें कि शनिवार की देर शाम तेजस्वी यादव अपने पूरे परिवार के साथ आरजेडी के विधान पार्षद सुनील सिंह के बेटे की सगाई में शामिल हुए थे। तेजस्वी के साथ उनकी पत्नी राजश्री भी मौजूद थीं। इस सगाई में पूरा लालू परिवार एक साथ शामिल हुआ। तेजस्‍वी यादव ने रविवार की सुबह फेसबुक पर इन तस्‍वीरों को पोस्‍ट किया और बताया कि उनका पूरा परिवार आरजेडी विधान पार्षद सुनील सिंह के बेटे की सगाई में शामिल हुआ था। सुनील सिंह, लालू परिवार के सबसे खास लोगों में शामिल हैं। राबड़ी देवी सुनील सिंह को अपना भाई मानती हैं और कई बार उनको राखी भी बांध चुकी हैं।


सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर करने के बाद तेजस्वी यादव के चाहने वालों के लगातार कमेंट आ रहे हैं। कोई दोनों की जोड़ी को बेस्ट कपल बता रहा है तो कोई सबसे सुंदर जोड़ी का खिताब दे रहा है। रंजन यादव लिखते हैं ‘बहुत बहुत बधाई हो लेकिन भौजी गजब लग रही हैं’ वहीं डॉ. गौतम कृष्णा लिखते हैं ‘आपकी उपस्थिति मात्र माहौल बदल देती है, आप बिहार और देश के भविष्य हैं’। जबकि सोना पासवान बनमनखी का कमेंट है कि ‘माहौल बदल जाता है जब आप और भाभी साथ पार्टी अटैंड करते हैं’। तेजस्वी और राजश्री की तस्वीरों पर लगातार उनके चाहने वालों के कमेंट आ रहे हैं।


news image


news image


news image


news image