ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / तेजस्वी ने प्रशांत किशोर को बताया BJP का एजेंट : बोले- जो PK...

तेजस्वी ने प्रशांत किशोर को बताया BJP का एजेंट : बोले- जो PK के साथ काम करेगा वह बर्बाद हो जाएगा

24-May-2024 06:22 PM

By First Bihar

PATNA : चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों दावा किया था कि लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत होगी और केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। इस दावे पर तेजस्वी यादव ने पीके को घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर को बीजेपी का एजेंट बताया है और कहा कि जो पार्टी इनके साथ काम करेगी, उसका बर्बाद होना तय है। 


तेजस्वी ने कहा कि प्रशांत किशोर बीजेपी के एजेंट हैं। यह बात हर किसी ने सुनी होगी। अब बीजेपी जब हारने लगी है तो तीसरे और चौथे चरण के चुनाव के बाद बीजेपी के लोगों ने उनसे बोलवाना शुरू कर दिया है। बीजेपी के कहने पर प्रशांत किशोर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। खुद नीतीश कुमार ने कहा था कि अमित शाह के कहने पर उन्होंने पीके को जेडीयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था और आजतक न तो अमित शाह ने इसका खंडन किया और न ही प्रशांत किशोर ने ही इसपर कुछ कहा है। वह वीडियो मेरे पास है और मीडिया के पास भी उपलब्ध है।


उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर शुरू से ही बीजेपी के रहे हैं और इनके साथ जो भी पार्टी काम करेगी वह बर्बाद हो जाएगी। प्रशांत किशोर अपनी पार्टी का जिलाध्यक्ष भी नियुक्त करते हैं तो उसे सैलरी पर रखते हैं। विश्व की सबसे अमीर पार्टी बीजेपी भी शायद सैलरी पर जिलाध्यक्ष नहीं रखती होगी और न ही गाड़ी देती होगी। लेकिन ये तो करते हैं, पता नहीं कहां से इतना पैसा इनके पास आता है।


तेजस्वी ने कहा कि प्रशांत किशोर कभी इस पार्टी के लिए काम करते हैं तो कभी उस पार्टी के साथ काम करने लगते हैं। उनका काम ही है पार्टियों के डेटा को इधर से उधर करना। आज इसका डाटा उसको दे दिया और बाद में उसका डाटा किसी और को दे दिया। सोची-समझी रणनीति के तहत बीजेपी प्रशांत किशोर को फंडिंग कर रही है और उन्हें घूमा रही है।