ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / 10 साल के कार्यकाल में बिहार के लिए क्या किया? तेजस्वी ने प्रधानमंत्री...

10 साल के कार्यकाल में बिहार के लिए क्या किया? तेजस्वी ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा हिसाब

12-Apr-2024 07:13 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के बीच बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। एक तरफ जहां पीएम मोदी ने लालू-तेजस्वी से सावन और नवरात्रि में मछली और मटन खाने पर सवाल उठा दिया है तो वहीं तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब मांग दिया है।


दरअसल, शुक्रवार को जब तेजस्वी चुनाव प्रचार खत्म कर वापस पटना लौटे तो मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल पूछा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे और उनके पिता लालू प्रसाद फर्जी सनातनी हैं, इस पर तेजस्वी ने कहा कि हम तो कब से नौकरी के बारे में, रोजगार के बारे में और महंगाई के बारे में उनसे क्या क्या बोल रहे हैं उसका तो वे हिसाब नहीं दे रहे हैं।


तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री कुछ भी बोलें लेकिन जनता तो यही सुनना चाहती है कि बिहार के लोगों के लिए उन्होंने क्या किया। हम तो हिसाब मांग रहे हैं कि 10 सालों में उन्होंने बिहार के लिए क्या किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 साल का हिसाब दें कि उन्होंने बिहार के लिए क्या काम किए। पीएम मोदी इधर-उधर की बात छोड़कर मुद्दे की बात करें। तेजस्वी ने पूछा कि आखिर क्यों चुप्पी साध रखी है।