ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / ‘चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे पीएम मोदी’ :...

‘चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे पीएम मोदी’ : तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर फिर बोला हमला

06-May-2024 11:19 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव में तमाम दल अपने-अपने हिसाब से सियासत करने में लगे हैं। एक तरफ जहां बीजेपी और एनडीए में शामिल दल लालू प्रसाद के परिवारवाद को लेकर हमला बोल रहे हैं तो दूसरी तरफ महागठबंधन भी एनडीए के हमलों का बखूबी जवाब दे रही है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी पर फिर से निशाना साधा है।


दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तो सॉफ्ट नजर आ रहे हैं लेकिन बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं। वह लगातार आरोप लगा रहे हैं कि प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं तो मुद्दों की बात छोड़कर इधर-उधर की बात करते हैं। तेजस्वी अपने चुनावी रैलियों में इसको लेकर पीएम मोदी को घेरने में लगे हैं।


तेजस्वी ने एक बार फिर से पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ‘बचपन से सुनते आए हैं कि समाज के बड़े-बुजुर्ग ज्ञान-ध्यान और काम की बातें करते है। लेकिन यहां तो आदरणीय 74 वर्षीय प्रधानमंत्री जी बुजुर्ग होने के बावजूद चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे है’।


तेजस्वी ने आगे लिखा, ‘हम नव पीढ़ी के लोग केवल नौकरी, रोजगार, शिक्षा-चिकित्सा और विकास की सकारात्मक बातें ही कर रहे है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री जी विभाजनकारी, बैर एवं नफरत को बढ़ावा देने वाली नकारात्मक बातें कर रहे हैं। यह एक अनुभवी, बुजुर्ग और प्रधानमंत्री के गरिमामय पद बैठे शख़्स को शोभा नहीं देता। चुनाव तो आते-जाते रहेंगे लेकिन इससे समाज व देश की जो हानि होती है, उसकी रिकवरी में दशकों लग जाते हैं’।