ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / तेजस्वी ने मंत्रियों के आपराधिक रिकॉर्ड को विधानसभा में रखा, स्पीकर बोले.. ADR...

तेजस्वी ने मंत्रियों के आपराधिक रिकॉर्ड को विधानसभा में रखा, स्पीकर बोले.. ADR की रिपोर्ट में ना हम बचे हैं ना आप

19-Mar-2021 12:08 PM

PATNA : नीतीश कैबिनेट में शामिल दागी मंत्रियों का रिकॉर्ड लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज विधानसभा पहुंचे थे. तेजस्वी यादव ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले इस मसले पर प्रेस वार्ता की थी और विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर में जाकर उन्हें पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराया था. विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही खत्म होने के बाद भी तेजस्वी यादव ने इस मामले को सदन में रखा कि उनके पास नीतीश कैबिनेट में शामिल 64 फ़ीसदी मंत्रियों से जुड़ा अपराधिक रिकॉर्ड है, जो एडीआर संस्था की तरफ से दी गई है. 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन में जब उन्होंने मंत्री रामसूरत राय के ऊपर आरोप लगाए थे तब सत्ता पक्ष की तरफ से सबूत मांगा गया था. आसन ने यह भी कहा था कि इस संबंध में दस्तावेज और साक्ष्य के आधार पर ही कोई बात कहें, आज वह सबूत लेकर आया हूं. तेजस्वी ने कहा कि एडीआर की रिपोर्ट मंत्रियों की तरफ से चुनाव के दौरान खुद दिए गए हलफनामे के आधार पर है. सब ने यह माना है कि उनके ऊपर अपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने इस रिकॉर्ड को सदन में प्रोसिडिंग का हिस्सा बनाए जाने की मांग रखी. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एडीआर की रिपोर्ट सार्वजनिक है और पहले से ही यह पब्लिक डोमेन में है. ऐसे में इसे सदन में एक बार फिर से रखने का कोई औचित्य नहीं.


तेजस्वी यादव जब राज्य के मंत्रियों के बारे में अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी देते हुए सदन में बोल रहे थे, तब स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एडीआर की रिपोर्ट में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दौरान दर्ज मामलों को भी अपराधिक मामलों की श्रेणी में रखा जाता है, इसमें ना तो मैं बचा हूं और ना ही आप इससे अछूते होंगे. विजय कुमार ने कहा कि आप तो जो भी दस्तावेज लाए हैं उसे रख दीजिए, सदन आगे तय करेगा कि इससे प्रोसिडिंग का हिस्सा बनाया जाए या नहीं. इस दौरान रामसूरत राय को लेकर तेजस्वी आक्रामक भी रहे लेकिन विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें बैठने के लिए कहा और शून्यकाल की कार्यवाही शुरू कर दी.