ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा : 14 वारदातों...

बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा : 14 वारदातों का जिक्र कर मांग लिया जवाब

13-Jun-2024 12:07 PM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा का चुनाव खत्म होने के साथ ही बिहार में अपराध की घटनाओं में एक बार फिर बेतहाशा वृद्धि दर्ज की जा रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों से हर दिन हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डबल इंजन की सरकार को घेरने की कोशिश की है और कुल 14 वारदातों का जिक्र कर सरकार से इसका जवाब मांगा है।


बिहार में क्राइम के बढ़ते ग्राफ को लेकर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘बिहार में डबल इंजन  की  सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का अद्भुत आपराधिक नजारा देखिए! मुख्यमंत्री से लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित समूचा अमला आपराधिक घटनाओं को लेकर आपराधिक चुप्पी ओढ़े हुए है’


तेजस्वी ने 14 घटनाओं का जिक्र कर मांगा जवाब

𝟏. नवादा में सरेराह महिला को चाकू घोंपा, हालत नाजुक! 𝟐. पटना में दो बहनों पर चाकू से हमला, दोनों गंभीर रूप से ज़ख्मी! 𝟑. भागलपुर में बदमाशों ने निर्वस्त्र कर महिला की पीट-पीटकर की निर्मम हत्या की। 𝟒. सुपौल में दो बच्चों की निर्मम हत्या, गड्डे में मिला शव। 𝟓. मुंगेर के डंगरी नदी में महिला का मिला शव। 𝟔. छपरा में कोर्ट जा रहे दो प्रसिद्ध वकीलों की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की। 𝟕. छपरा में बेख़ौफ़ अपराधियों ने युवक को गोली मारकर मचाया तांडव। 


𝟖. छपरा में पुलिस टीम पर हमला। 𝟗. भोजपुर में प्लंबर की हत्या। कोईलवर पुल के पास मिली लाश। 𝟏𝟎. मोतिहारी के घोड़ासहन में अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार पैसे लूटकर हुए फरार। 𝟏1. गोपालगंज में हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारी। 𝟏𝟐. बगहा में पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग। 𝟏𝟑. आरा में हथियारबंद अपराधियों ने की फायरिंग, क्षेत्र में मचा हड़कंप, युवक को लगी गोली। 𝟏𝟒. पटना के मसौढ़ी में अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग, एक को लगी गोली।