ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / गोपालगंज से तेजस्वी ने अमित शाह पर हमला बोला, कहा- पहले बिहार को...

गोपालगंज से तेजस्वी ने अमित शाह पर हमला बोला, कहा- पहले बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें

24-Sep-2022 01:32 PM

GOPALGANJ : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शादी के बाद पहली बार अपने गांव गोपालगंज पहुंचे हैं। उन्होंने थावे दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान तेजस्वी ने महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने नौकरी पर बात करते हुए कहा कि बिहार में नई सरकार का गठन हुए दो महीने ही हुए हैं। इस 2 माह में लोगों को नियुक्ति पत्र देने का काम शुरू हो गया है। तेजस्वी ने घोषणा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अगले कुछ दिनों में डेढ़ लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। उनकी सरकार युवाओं की बात करती हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृत संकल्प है। 




वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार के पूर्णिया में आए थे। लेकिन यहां पर वे काम की बात नहीं बल्कि बेकार की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा की अगर अमित शाह को बिहारियो की फ़िक्र है तो वे बिहार को विशेष राज्य का पैकेज देने की घोषणा करते। तेजस्वी यादव ने अमित शाह से पूछा कि पीएम मोदी ने पूर्णिया में बड़ी बड़ी घोषणा की थी। उन घोषणाओं का क्या हुआ। 




तेजस्वी यादव ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि कल शाम को 6:30 बजे लालू नीतीश सोनिया गांधी से मिलेंगे। दरअसल, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज गोपालगंज के थावे पहुंचे हुए हैं। वे निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11:30 बजे थावे डीएवी स्कूल पहुंचे। यहां से थावे मंदिर के लिए रवाना हो गए। यहां पर उन्होंने अपनी दादी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अब वे फुलवरिया जाएंगे। वहां पर अपने पैतृक गांव में लोगो से मिलने के बाद पटना लौट जाएंगे।