अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Dec-2022 10:56 AM
PATNA: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। संभावना जताई जा रही है कि शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार होने जा रहा है।विपक्ष की भूमिका में आई बीजेपी ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे बीजेपी के फायरब्रांड विधायक हरि भूषण ठाकुर बचोल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। मुख्यमंत्री के यह कहने पर कि आगे बिहार को तेजस्वी यादव ही चलाएंगे, इसपर बचौल ने कहा कि नीतीश कुमार कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को ठग रहे हैं। नीतीश का पीएम बनने का सपना चकनाचूर हो चुका है और अब वे किसी भी कीमत पर सीएम की कुर्सी नहीं छोड़ने जा रहे हैं।
बचौल ने कहा कि नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ठगने का काम कर रहे हैं। इतना दिन तक बीजेपी को ठगे और अब तेजस्वी को ठग रहे हैं। नीतीश कुमार की कथरी और करनी में बड़ा अंतर है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि वे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे और बीजेपी के कहने पर बिहार के सीएम बने। अगर ऐसी बात है तो वे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दें, बीजेपी तो उन्हें नहीं कह रही है कि वे मुख्यमंत्री बने रहें। नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी नहीं छोड़ेंगे और वे सिर्फ तेजस्वी यादव को ठगने का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार का पीएम बनने का सपना चकनानूच हो चुका है। नीतीश अब लालकिला पर तो क्या पटना के गांधी मैदान में भी झंडा फहराने के लायक नहीं हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छलावा कर रही है। महीनों से जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें दोबारा नियुक्ति पत्र बांटकर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। रोजगार, खाद की समस्या, धर्मांतरण समेत सभी ज्वलंत मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरने का काम करेगी। किसानों की समस्या हो या बिहार में बढ़ता अपराध इन तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम करेंगे। इस दौरान बचौल ने तेजस्वी यादव पर भी जोरदार हमला बोला और कहा कि केंद्र सरकार रोजगार का प्रति सजग है।