ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / तेजस्वी को लॉलीपॉप दिखा रहे नीतीश: मांझी का बड़ा पलटवार, बोले- जल्द ही...

तेजस्वी को लॉलीपॉप दिखा रहे नीतीश: मांझी का बड़ा पलटवार, बोले- जल्द ही BJP के साथ सरकार बनाएंगे मुख्यमंत्री

16-Jun-2023 03:17 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जीतन राम मांझी महागठबंधन में बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री के इस आरोप पर हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बड़ा पलटवार कर दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे,  वे तेजस्वी को सिर्फ लॉलपॉप दिखा रहे हैं। मांझी ने भविष्यवाणी की है कि- नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के साथ जाएंगे और बिहार में बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे।


दरअसल, महागठबंधन से मांझी के अलग होने के बाद सीएम नीतीश ने उनके ऊपर बड़ा आरोप लगा दिया है। नीतीश ने कहा है कि मांझी महागठबंधन की बातों को बीजेपी तक पहुंचाने का काम करते थे। साथ होते तो 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक में हुई बातों को भी बीजेपी तक पहुंचा देते, अच्छा हुआ कि इससे पहले वे अलग हो गए। मांझी के जाने से महागठबंधन और सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। सबको मालूम था कि वह बीजेपी के लोगों से मिल रहे थे। वहां से मिलकर वो सब तय कर लेते थे फिर हमारे यहां आकर कहते थे कि हमको कुछ अलग चाहिए। हम तो जान ही रहे थे सब बात।


नीतीश कुमार के इस आरोप पर भड़के मांझी ने बड़ी बात कह दी है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार के पास अगर कोई प्रमाण है तो वे उसे सार्वजनिक करें। नीतीश कुमार लगातार विलय के लिए दबाव बना रहे थे, इसलिए पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए अलग हो गए। मांझी ने आगे कहा कि नीतीश फिर से एनडीए में मिल जाएंगे और वह तेजस्वी को सीएम कभी नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश एक बार फिर बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को सिर्फ लॉलीपॉप दिखा रहे हैं। यदि उनके पास मेरे BJP से मिलने के सबूत हैं तो दिखाएं।