ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए नीतीश के साथ आए लालू: कुशवाहा ने बताई RJD-JDU में घमासान की असली वजह

09-Jul-2023 12:42 PM

By First Bihar

MOTIHARI: महागठबंधन में जेडीयू और आरजेडी के बीच छिड़े घमासान ने बिहार के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। इस सियासी घमासान को लेकर तरह तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू और आरजेडी के बीच चल रहे महासंग्राम का असली कारण बता दिया है।


दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा राजेंद्र नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए मोतिहारी पहुंचे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने बिहार का ताजा राजनीतिक हालात पर अपने विचार रखे और यह भी बताया कि वे नीतीश कुमार से क्यों अलग हो गए थे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद नीतीश कुमार को सहूलियत देने के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए साथ आए हैं। तेजस्वी के सीएम बनने में हो रही देरी से आरजेडी की बेचैनी बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि आरजेडी के लोग खुलकर नीतीश के खिलाफ बोल रहे हैं।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार हमसे लालटेन छाप जिंदाबाद और राजद जिंदाबाद कहवाना चाहते थे, जो मुझे मंजूर नहीं था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लालू की लालटेन सिर पर लेकर घूम सकते हैं, वे नहीं। नीतीश कुमार आरजेडी को खत्म करने का विजन लेकर बिहार की सियासत में उतरे थे लेकिन आज उसी के सामने नतमस्तक हो गए हैं।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के फैसलों के कारण जेडीयू बर्बाद हो रही है। आरजेडी के साथ आकर नीतीश ने प्रधानमंत्री बनने का अवसर पूरी तरह से खो दिया है। वहीं गठबंधन को लेकर कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव से पहले गठबंधन में जा सकती है लेकिन फिलहाल यह तय नहीं है कि किसके साथ जाएगी।