पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
18-Sep-2023 06:01 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: खबर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर से है, जहां नाला का पानी बहाने के लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हो रही है। घटना गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव की है।
फायरिंग के वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति हाथ में पिस्टल तो दूसरा व्यक्ति राइफल लेकर फायरिंग कर रहे हैं। इसी दौरान किसी शख्स ने फायरिंग का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है हालांकि पुलिस अवैध हथियार का प्रदर्शन करने को लेकर जांच कर रही है।