खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
05-Aug-2023 12:58 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार की चर्चा लंबे समय से हो रही है। कांग्रेस लगातार सत्ता में उचित भागीदारी मांग रही है और नीतीश कैबिनेट में दो मंत्री पद की मांग कर रही है। अब बिहार कांग्रेस ने इसको लेकर बड़ा दावा कर दिया है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि तेजस्वी आज पटना पहुंच रहे हैं और उनके पटना पहुंचते ही कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो जाएगी।
दरअसल, मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। बिहार कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अभी दिल्ली में हैं और उन्होंने कहा है कि जैसे ही वे पटना पहुंचेंगे मुख्यमंत्री से बात कर कैबिनेट विस्तार की तिथि तय कर देंगे।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि तेजस्वी ने कहा है कि बिहार आने वाले हैं और मुख्यमंत्री से बात करके सब चीज तय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी सब कुछ समाप्त नहीं हुआ है। 7-8 आयोग बना है, जिसमें कांग्रेस को भी जगह मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नजरअंदाज करके कोई कैसे मामला चल सकता है, हम लोगों को छांटा नहीं गया है। महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस को उचित भागीदारी और उचित हिस्सेदारी मिलेगी इसका उन्होंने भरोसा दिलाया है।
बता दें कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद के साथ फिलहाल दिल्ली में हैं और शनिवार को वे पटना वापस लौटने वाले हैं। इससे पहले शुक्रवार की रात राहुल गांधी मीसा भारती के आवास पर पहुंचे थे, जहां लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने राहुल से विभिन्न मुद्दों को लेकर बातचीत की थी। अब जब राहुल गांधी से मुलाकात के बाद तेजस्वी वापस पटना लौट रहे हैं तो बिहार कांग्रेस को भरोसा है कि नीतीश कैबिनेट में दो मंत्री पद की उसकी पुरानी मांग जल्द से जल्द पूरी हो जाएगी।