ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / ‘समय आने दीजिए सब पता चल जाएगा’ RJD के खेला वाले दावे पर...

‘समय आने दीजिए सब पता चल जाएगा’ RJD के खेला वाले दावे पर बोले नीतीश के मंत्री, बहुमत का आंकड़ा हमारे पास.. कुछ हासिल नहीं होगा

09-Feb-2024 02:29 PM

By First Bihar

PATNA: आगामी 12 फरवरी को नीतीश सरकार विधानसभा में बहुमत पेश करेगी। नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार की सियासत में तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। बिहार की सत्ता से बेदखल हुई आरजेडी फ्लोर टेस्ट के दिन बड़े खेल का दावा कर रही है हालांकि जेडीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि तेजस्वी कुछ भी कर लें लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला है।


तेजस्वी यादव द्वारा फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में बड़े खेल का दावा करने के सवाल पर नीतीश सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री बने श्रवण कुमार ने कहा है कि समय आने दीजिए सब पता चल जाएगा। फ्लोर टेस्ट में तो हमलोग एक सौ एक फीसदी पास करेंगे। संख्या बल के आधार पर सरकारें बनती और बिगड़ती हैं। जब 128 का आंकड़ा हमारे पास है तो क्या खेला करगा लोग। उनके पास मात्र 114 है और हमारे पास 128 विधायकों का समर्थन है। एनडीए के जितने भी विभाग हैं सभी पूरी तरह से एकजुट हैं और किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।


उन्होंने कहा कि राजनीति में अफवाह फैलाने वाले लोगों की कमी नहीं है, लोग तरह तरह के अफवाह फैलाते रहते हैं लेकिन जो लोग अफवाह फैला रहे हैं उनको 12 तारिख को पता चल जाएगा। जेडीयू विधायकों को विपक्ष की तरफ से फोन जाने के सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि जिन विधायकों को फोन जा रहा है वहीं लोग बता रहे हैं लेकिन फोन करने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। जो लोग ऐसी कोशिश कर रहे हैं उनको निराशा ही हाथ लग रही है, पुनः मूषक भव जहां से चले थे वहीं लौटते हैं।