ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / तेजस्वी से इस्तीफे की मांग को लेकर विधान परिषद में भारी हंगामा, BJP...

तेजस्वी से इस्तीफे की मांग को लेकर विधान परिषद में भारी हंगामा, BJP ने सदन से किया वॉकआउट

13-Jul-2023 12:19 PM

By First Bihar

PATNA: विधानमंडल के दोनों ही सदनों की कार्यवाही आज चौथे दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गई। बीजेपी विधायकों ने पहले विधानसभा से वॉकआउट कर गए और बाद में जैसे ही विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुए तो बीजेपी के सदस्य तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे और बाद में सदन से वॉकआउट कर गए। 


दरअसल, 10 लाख सरकारी नौकरी, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा और तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। आज चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी के सदस्यों ने विधान परिषद में जोरदार हंगामा किया। बीजेपी विधायकों ने सदन में तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग उठाई। इसके बाद सदन में भारी हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद बीजेपी के सदस्य सदन से वॉकआउट कर गए।


बता दें कि रेलवे में नौकरी के के बदले जमीन लिखवाने के मामले में सीबीआई ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद से ही बीजेपी तेजस्वी से इस्तीफे की मांग कर रही है। बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। अबतक कितने ही मंत्रियों से वे इस्तीफा ले चुके हैं, फिर तेजस्वी के मामले में उन्होंने चुप्पी क्यों साध रखी है।