ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / तेजस्वी के दावे की खुली पोल: शादी का भोज खाकर 50 से अधिक...

तेजस्वी के दावे की खुली पोल: शादी का भोज खाकर 50 से अधिक लोग बीमार, फर्श पर हो रहा इलाज

12-Jun-2023 09:27 AM

By First Bihar

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां शादी समारोह में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोगों की तबीय बिगड़ गई है। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। सभी को इलाज के लिए रफीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के दावे की हकीकत भी सामने आ गई है। अस्पताल में बीमार मरीजों का इलाज फर्श पर लिटाकर किया जा रहा है।


दरअसल, रफीगंज के पौथू थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी अवधेश पासवान के घर रविवार को बेटी की बारात आई थी। गांव के लोगों ने बारात में भोज का जमकर लुत्फ उठाया। भोज खाने के बाद जब वे वापस अपने घर गए तो देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक 50 से अधिक लोग बीमार हो गए, जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।


इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के दावे की पोल खुल गई। मरीजों को जानवरों की तरफ फर्श पर लिटाकर उनका इलाज किया गया। मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मची रही। कहा गया कि मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण फर्श पर ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से सभी की तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल सबी बीमाल लोगों की हालत सामान्य है।