मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
18-Jul-2022 12:34 PM
PATNA : देश में राष्ट्रति चुनाव को लेकर आज वोटिंग चल रही है। बिहार विधानमंडल में भी सदस्य अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को रबर स्टांप बताया था। इस बयान के बाद बीजेपी के नेता तेजस्वी पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने तेजस्वी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी ने अपनी मां राबड़ी देवी के साथ साथ देश की महिलाओं का अपमान किया है, उन्हें इसके लिए मांफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को इस बात की शायद जानकारी नहीं है कि उनकी मां राबड़ी देवी भी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।तेजस्वी ने सिर्फ अपनी माता राबड़ी देवी का ही नहीं बल्कि अपने पिता लालू प्रसाद के फैसले का भी अपमान किया है। जिस प्रकार से तेजस्वी ने एक महिला का अपमान किया है, उन्हें देश की सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। द्रौपदी मुर्मू जैसी संघर्षशील महिला पर सवाल उठाना देश की सभी महिलाओं पर सवाल उठाने के समान है। उन्होंने कहा कि जो लोग डूबती हुई नैया पर सवार हैं वो अपने बारे में सोंचे, द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्ति है।
बता दें कि बीते दिनों तेजस्वी यादव ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा था कि राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को बैठाना है, ना कि मुर्ति को। आरजेडी नेता ने तंज कसते हुए कहा था कि हमने द्रौपदी मुर्मू को बोलते हुए कभी नहीं सुना है। इस बयान के बाद से NDA के सभी दल तेजस्वी यादव पर लगातार हमलावर बने हुए हैं और तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।