ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा

Home / news / ‘उनके कहने से न तो किसी को पकड़ा जाएगा और ना ही छोड़ा...

‘उनके कहने से न तो किसी को पकड़ा जाएगा और ना ही छोड़ा जाएगा’ तेजस्वी के बयान पर बोले ललन सिंह

21-Jun-2024 04:52 PM

By First Bihar

PATNA: NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में लगे हैं। पटना पहुंचे जेडीयू सांसद ललन सिंह ने तेजस्वी के बयान पर पलटवार किया है। ललन सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव के कहने से न तो सरकार किसी को गिरफ्तार करने जा रही है और ना ही उनके कहने से किसी को छोड़ेगी। 


जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है। आर्थिक अपराध इकाई मामले की जांच कर रही है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि बिहार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव के निजी सचिव के कहने पर पेपर लीक में शामिल लोगों को एनएचएआई के गेस्ट हाउस में जगह मिली थी। इसकी जांच हो रही है, कानूनी रूप से जो सही होगा वह कार्रवाई होगी।


वहीं तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि मुख्यमंत्री जांच करा लें और अगर उनका पीएस दोषी है तो उसे अरेस्ट किया जाए, इसपर ललन सिंह ने कहा कि जांच होगी तब ही कोई एक्शन लिया जाएगा। तेजस्वी यादव के कहने से न तो किसी को गिरफ्तार किया जाएगा और ना ही किसी को छोड़ा जाएगा। जांच होगी और सबूत मिलेंगे तो जरूर कार्रवाई होगी।


वहीं विपक्ष के इस आरोप पर कि जब से नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बने हैं पेपर लीक और रेल दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसपर ललन सिंह ने कहा कि इन लोगों का बोलना काम है, बिहार में सब सीट जीत रहे थे और हार गए तो अब बोलने के लिए कुछ चाहिए न। कुछ बोलने के लिए बोल रहे हैं उसको सुनिए और आनंद लीजिए।


लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा कर रही आरजेडी पर ललन सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद तो हर बार हारते हैं और हारने के बाद बैठक करते हैं। वह हारते रहे और बैठक करते रहें, यही उनका और उनकी पार्टी का काम है। बिहार की जनता उनके ऊपर भरोसा न कर रही है और ना ही करने वाली है।