ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / तेजस्वी के बाद कुशवाहा ने की गडकरी की सराहना, BJP के बड़े नेताओं...

तेजस्वी के बाद कुशवाहा ने की गडकरी की सराहना, BJP के बड़े नेताओं पर लगाया यह आरोप

16-Nov-2022 03:35 PM

PATNA: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की खूब सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि केंद्रीय कैबिनेट में कुछ ऐसे भी नेता हैं जो विकास के काम राजनीति नहीं करते हैं। तेजस्वी यादव के बाद अब जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी गडकरी की सराहना की है।उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बीजेपी में यह पुरानी परंपरा रही है कि जो नेता अच्छा काम करते हैं उन्हें साइड कर दिया जाता है। नितिन गडकरी बीजेपी में रहते हुए अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए बीजेपी उन्हें धीरे-धीरे पार्टी से किनारे कर रही है।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बीजेपी को यह बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगती है कि पार्टी में रहकर कोई नेता अपनी अलग पहचान बना ले। यही कारण है कि बीजेपी के बड़े नेता नितिन गड़करी को साइड करते जा रहे हैं। बीजेपी को यह बात पसंद नहीं है कि कोई उनकी पार्टी में रहकर अपनी पर्सनालिटी डेवलप कर ले और काम इतना अच्छा करे कि लोग उसकी सराहना करने लगें। उन्होंने कहा कि बीजेपी में रहते हुए भी नितिन गड़करी काफी अच्छा काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा है कि जो अच्छा काम करता है उसकी सराहना तो लोग करते ही हैं लेकिन बीजेपी के बड़े नेता गडकरी को पार्टी से दरकिनार करने में लगे हैं।


बता दें कि बीते सोनवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बिहार पहुंचने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था। तेजस्वी ने खुले मंच से नितिन गडकरी को अपना अभिभावक बताया था और कहा था कि वे गडकरी की कार्यशैली के प्रशंसक हैं। केंद्र के सभी मंत्री अगर गडकरी की तरह काम करने लगें तो विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा था कि गडकरी पार्टी और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता देते हैं। इसके बाद नितिन गडकरी ने भी कहा था कि तेजस्वी राज्य में सड़कों के विस्तार के लिए जब कभी प्रस्ताव लेकर आएंगे, वे उसे तुरंत मंजूरी दे देंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी के सहयोग से वे बिहार के विकास में मदद करेंगे।