Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
24-May-2024 03:08 PM
By First Bihar
PATNA : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि NDA को 400 पार करा दो, हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे। अमित शाह के इस बयान के बाद आरजेडी ने पलटवार किया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में झूठ और नफरत का नहीं चलेगा बल्कि सिर्फ जॉब का ट्रेंड चलेगा।
अमित शाह पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह सिर्फ नफरत फैलाने के लिए बिहार आते हैं। वह झूठ बोलते हैं और उनके झूठ में बिहार के लोग फंसने वाले नहीं हैं। बिहार में झूठ और नफरत का ट्रेंड नहीं चलेगा बल्कि यहां जॉब का ट्रेंड चलेगा। केंद्र की सत्ता में 10 साल से हैं, लेकिन उन्होंने बिहार को क्या दिया? कुछ दिया नहीं और सिर्फ इधर-उधर की बात करते हैं। अमित शाह बताएं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया?
बता दें कि आरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और लालू प्रसाद ने ममता बनर्जी के सहयोग से पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर डाका डाला है। कर्नाटक में मुसलमानों को धर्म के आधार पर 5 प्रतिशत आरक्षण दे दिया गया लेकिन जब तक नरेंद्र मोदी हैं तब तक दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के आरक्षण को कोई हाथ भी नहीं लग सकता है। घमंडिया गठबंधन वाले मुस्लिम आरक्षण लाना चाहते हैं। एनडीए को 400 पार करा दो, हम मुस्लिम आरक्षण रद्द कर देंगे।
शाह ने कहा कि पिछले पांच चरण के चुनाव में 310 सीटें एनडीए गठबंधन की झोली में आ चुकी हैं। लालू और राहुल का सूपड़ा साफ हो गया है। बिहार में इस बार घमंडिया गठबंधन का खाता भी नहीं खुलने वाला है। कांग्रेस वाले और लालू यादव हमें डराते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। लेकिन हम लोग भाजपा वाले हैं, एटम बम से नहीं डरते हैं। कश्मीर हमारा है, हम उसे लेकर रहेंगे।