ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

तेजस्वी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, सुशील मोदी बोले.. नीतीश केवल दिखावे के सीएम

तेजस्वी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, सुशील मोदी बोले.. नीतीश केवल दिखावे के सीएम

10-Aug-2022 01:29 PM

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद अब बीजेपी ज्यादा हमलावर हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आज नीतीश कुमार को दिखावे का मुख्यमंत्री करार दिया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नई सरकार में तेजस्वी यादव के पास नीतीश कुमार से कहीं ज्यादा ताकद होगी और उनका यह मानना है कि तेजस्वी ही सरकार के असले मुख्यमंत्री होंगे। तेजस्वी जो कुछ कहेंगे वह नीतीश कुमार को करना पड़ेगा। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार केवल दिखावे के मुख्यमंत्री होंगे।


इतना ही नहीं सुशील मोदी ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को अब जनता से किए गए अपने वादे को पूरा करना चाहिए। चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए गए थे उन वादों को पूरा करने का वक्त तेजस्वी के लिए आ गया है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार में रोजगार को लेकर किए गए अपना पहला वादा जल्द से जल्द पूरा करें।


नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश बगैर कुछ बताएं बीजेपी का साथ छोड़ कर चले गए। उनकी यह राजनीति बेहद अवसरवादी लगती है। नीतीश कुमार से बीजेपी ने हर स्तर पर बातचीत की। सुशील मोदी ने कहा कि पार्टी के एक बड़े नेता ने नीतीश कुमार से ललन सिंह के बयान के बाद फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने पूछा था कि क्या गठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक है, जेडीयू को कोई समस्या तो नहीं है लेकिन नीतीश कुमार ने बीजेपी के बड़े नेता को केवल इतना कहा कि जैसे बीजेपी में गिरिराज सिंह बयान देते रहते हैं, ललन सिंह भी वैसे ही बयान देते रहते हैं।