चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
15-Feb-2024 01:10 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में तमाम तरह की सियासी सरगर्मियों के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुला ली है। तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर दोपहर तीन बजे के बाद होने वाली इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों को रहने का निर्देश दिया गया है।
तेजस्वी आवास पर होने वाली आरजेडी की बैठक का एजेंडा क्या है, इसका तो खुलासा नहीं किया गया है हालांकि राज्यसभा चुनाव से पहले लालू की अध्यक्ष में में होने वाली यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। आज होने वाली बैठक में राज्यसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के साथ साथ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति पर बात हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद खुद इस बैठक को संबोधित करेंगे और पार्टी नेताओं को अहम टिप्स देंगे। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद लालू-तेजस्वी के सामने अब चुनौती और भी बड़ी हो गई है। वहीं राज्यसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार से अलग होने के बाद राजद की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे और विधानसभा में सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। इस दौरान लालू पार्टी नेताओं को अहम निर्देश जारी करेंगे।