अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Jan-2024 04:31 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने लालू परिवार पर शिकंजा कस दिया है और लालू-तेजस्वी समेत मीसा भारती से लंबी पूछताछ की है। तेजस्वी के खिलाफ ईडी की इस कार्रवाई पर जेडीयू के विधायक ने आपत्ति जताई है और उन्हें निर्दोष बताया है।
लालू परिवार के लिए उमड़ा JDU विधायक का प्रेम
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 31, 2024
ED के द्वारा तेजस्वी यादव और मीसा भारती सहित लालू प्रसाद यादव के बच्चों से जो ED सवाल पूछ रही है वह गलत है
जिस समय जमीन के बदले नौकरी देने की बात कही जा रही है, उस समय लालू यादव के सभी बच्चे छोटे थे.#BiharPolitics #biharcm #Bihar… pic.twitter.com/727BzF4Sjx
दरअसल, लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने लालू परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। इसी बीच जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल का तेजस्वी प्रेम छलक गया है। गोपाल मंडल ने कहा है कि इस मामले में लालू राबड़ी दोषी हो सकते हैं लेकिन तेजस्वी यादव को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। जब नौकरी देकर जमीन लिया गया तो उस समय तेजस्वी हॉस्टल में था उसको गलत फंसाया जा रहा है।
लालू परिवार से ईडी की पूछताछ पर गोपाल मंडल ने कहा है कि, 'मैं किसी का पक्ष नहीं लेता हूं बल्कि बेबाक बोलता हूं.. तेजस्वी से ईडी जो पूछताछ कर रही है, जिस समय जमीन के एवज में लालू यादव ने नौकरी दिया उस समय तो तेजस्वी बहुत छोटा था.. हॉस्टल मं पढ़ता था.. उसको झूट्ठों न उलझा रहे हैं.. ये नहीं करना चाहिए.. तेजस्वी बिल्कुल इनोसेंट है.. निर्दोष है.. कोई भी बच्चा निर्दोष है.. सब बच्चा निर्दोष है.. चाहे मीसा भारती हो या जो भी हों.. लालू राबड़ी दोषी हो सकते हैं लेकिन उनके बाल बच्चे दोषी नहीं हो सकते हैं।'
गोपाल मंडल ने आगे कहा कि, 'अगर उनके नाम पर जमीन लिया गया तो उनके बाप ने न जमीन लिया था.. उससे भी पूछताछ होनी चाहिए जिसने जमीन देकर नौकरी लिया... उससे तो पूछबे नहीं करता है.. हमको अभी कोई देने के लिए आएगा कि ले लीजिए पांच करोड़.. रख लीजिए तो एको मिनट देरी करेंगे..रखीए न लेंगे.. कोई लक्ष्मी देने के लिए आएगा तो लेंगे नहीं? ईडी पूछे चाहे कोई पूछे।'