Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
30-Aug-2020 02:39 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत गर्म है और यह गर्माहट लाजिमी भी है क्योंकि मौका चुनाव का है और विपक्ष सरकार और सत्ताधारी पार्टियों पर लगातार हमले कर रही है। कल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस काॅन्फ्रेंस की थी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया था। तेजस्वी बिहार में कोरोना और बाढ़ के इंतजामों को लेकर भी लगातार सवाल उठा रहे हैं।
तेजस्वी कोरोना टेस्टिंग के आंकड़ो पर भी सवाल उठाते रहे हैं। तेजस्वी के आरोपों पर आज केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बिना किसी आधार के आरोप लगाता है। सवाल आंकड़ो का नहीं बल्कि पीएम मोदी के 6 सालों के काम को देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने घर-घर बिजली पहुंचायी, सड़क निर्माण कराया। प्रधानमंत्री ने 6 साल के अपने कार्यकाल में जिस तरीके से बिहार में काम किया है उसके बाद विपक्ष कहीं है हीं नहीं।