Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
20-May-2024 06:43 PM
By First Bihar
PATNA: राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती दी है। कहा है कि यदि हमसे ज्यादा नौकरी नरेंद्र मोदी दिये होंगे तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगे। हमने 17 महीने में जो काम किया है वो नरेंद्र मोदी दस साल में भी नहीं कर पाएं हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 25 करोड़ नौजवान प्रधानमंत्री के शासनकाल में ओवर एज हो गये हैं। अब वो कहां नौकरी ढूंढेंगे। उनकी नौकरी की उम्र चली गयी है। लेकिन इस पर मोदी जी नहीं बोलेंगे। तेजस्वी बेरोजगार रहे ना रहे यह महत्व नहीं रखता..महत्व यह रखता है कि देश के नौजवानों को नौकरी क्यों नहीं मिली? बिहार में कारखाना दस साल में एक भी क्यों नहीं खुला? एक भी चीनी मिल क्यों नहीं खुला? जिसका चीनी का चाय प्रधानमंत्री को पीना था। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया गया? किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई? सिलेंडर का दाम 400 से 1200 क्यों हो गया? पेट्रोल और डीजल के दाम सौ के पार कैसे हो गया? हर चीज की कीमत बढ़ती चली गयी। तेजस्वी ने पूछा कि कोई एक स्कीम बताएं जिससे देश के नौजवानों को लाभ हुआ हो।
तेजस्वी ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी महंगाई का 'म' गरीबी का 'ग' और बेरोजगारी का 'ब' नहीं बोलते है। नरेंद्र मोदी सिर्फ अपने लिए बिहार आते हैं। वो कभी बिहार के लिए नहीं आए। जबकि इसी बिहार ने दस साल में उन्हें सबकुछ दे दिया। ें 2014 में 31 सांसद दिया और 2019 में 39 सांसद दिया। बिहार में 17 साल से उनकी सरकार है और केंद्र में 10 साल से उनकी सरकार है लेकिन बिहार के लोगों को ना तो हक मिला और ना ही सम्मान मिल पाया है।
तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के बाद बिहार को मोदी जी भूल जाते हैं। बाढ़ उत्तर बिहार की सबसे बड़ी समस्या है। यह इंटरनेशनल इशू है बावजूद एक मिनट भी उन्होंने इस विषय में नेपाल के पीएम से बात नहीं की। नेपाल से बिहार की इस समस्या के बारे में बात किये होते तो आज बाढ़ की समस्या सुलझ जाती लेकिन इन विषयों पर चर्चा करने के बजाये आप कहेंगे कि तेजस्वी बेरोजगार हो जाएगा..आरजेडी की परिभाषा देने लगेंगे।
तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी तो बेरोजगारी का बाप और महंगाई की मां है। इस पर मोदी जी बोले ना। आपको दस साल से जनता मौका दे रही है लेकिन आपने वादा पूरा नहीं किया। इससे लोगों की उम्मीदें कम होती है। हमको 17 महीना मौका मिला तो हमने पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दिये। 3 लाख प्रक्रियाधीन करवाके आए साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया। हमलोगों ने मानदेय दोगुना कराया और आरक्षण की सीमा 75 प्रतिशत किया। यहां तक कि जातीय आधारित गणना भी कराया आईटी पॉलिसी स्पोर्ट्स और टूरिज्म पॉलिसी बनवाया। इस पर पीएम का मुंह नहीं खुलता कि तेजस्वी ने 17 महीने में इतना काम किया। जो दस साल उन्होंने नहीं किया। तेजस्वी ने कहा कि हम पीएम मोदी को खुली चुनौती देते हैं कि तेजस्वी से ज्यादा नौकरी दिये होंगे तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगे।