चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
11-Feb-2024 09:31 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में सियासी हलचल के बीच पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। पूरे इलाके को छाबनी में तब्दिल कर दिया गया है।
पटना एसडीएम, सिटी एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे हैं। सिटी एसपी ने कहा कि कार्रवाई हो जाने दीजिए तब बताएंगे। राजद एमएलसी सुनील सिंह और राजद नेता शक्ति यादव तेजस्वी आवास से बाहर निकले और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की।
पटना एसडीएम सदर, सिटी एसपी, सचिवालय डीएसपी, सचिवालय थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी वहां मौजूद हैं। तेजस्वी आवास के बाहर बेरिकेडिंग की गयी है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। वही राजद के कार्यकर्ता नाराज हैं और लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। कुछ देर पहले राजद कार्यकर्ता काफी खुश थे लेकिन जब बड़ी संख्या में पुलिस की टीम वहां पहुंची तो नाराज हो गये और नारेबाजी करने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार 2 विधायकों के परिजनों ने यह शिकायत दर्ज कराई है कि तेजस्वी यादव के द्वारा जबरन आवास में बंदी बनाकर रखा गया है। इधर तेजस्वी यादव के सुरक्षा कर्मियों ने मेन गेट को बंद कर दिया है। तेजस्वी आवास के बाहर अफरा-तफरी का माहौल है।
बता दें कि आरजेडी विधानमंडल की बैठक रविवार को हुई थी जिसके बाद राजद के तमाम विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास के अंदर नजरबंद कर दिया गया था। आज भी सभी भी वही रूके हुए हैं। दो राजद विधायक के परिजनों ने पुलिस से यह शिकायत की थी कि जबरन तेजस्वी यादव उनको बंदी बनाकर अपने आवास में रखे हुए हैं।

