ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / तेजस्वी पर हर हाल में होगी कार्रवाई, बोले सम्राट चौधरी..ट्वीट करके खुद फंस...

तेजस्वी पर हर हाल में होगी कार्रवाई, बोले सम्राट चौधरी..ट्वीट करके खुद फंस गये लालू के लाल

19-Feb-2024 04:13 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की अध्यक्षता में चौथे दिन भी आज बजट पर चर्चा हुई। सदन में 11 माननीय सदस्यों ने बजट पर अपने विचार रखे हैं। इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हम विपक्ष के साथियों की मजबूरी भी समझते हैं। क्या स्थितियां रहती है उनको भी पता है। 


आगे लालू के लाल तेजस्वी यादव के बारे में सम्राट चौधरी ने कहा कि  कौन कह रहा था कि बिहार में खेला होगा? तो खेला हो गया ना हमलोगों ने तो कहा था कि खिलौना देंगे। बच्चे को खिलौना दे दिया गया। इस बार तेजस्वी यादव बूरे फंस गये हैं। बताईए कोई अपने ऑफिसियल साइट से कहे कि 17 विधायक जेडीयू का गायब हो गया है तो ऐसे व्यक्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए कि नहीं। इसकी जांच करायी जाएगी और कार्रवाई भी होगी। 


सदन में बजट पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पहले 22 हजार करोड़ का बिहार में बजट था जो बढ़कर आज 2 लाख 78 हजार 725 करोड़ रुपया हो गया है।  न्याय के साथ विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहा है। बिहार बदल रहा है। 1990 से 2005 तक ठहरा हुआ बिहार था अब बढ़ता हुआ बिहार है। बिहार की स्थितियां बदली है। पिछले साल लगभग अस्सी हजार करोड़ रूपया हम पीछे चल रहे थे। पिछली बार 8 प्रतिशत की अधिक राशि राजकीय कोष घाटे में थी। लेकिन आज बिहार एक-एक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। 


हमारे विपक्ष के साथी को रोजगार की चिंता ज्यादा हैं लेकिन इनकों पता ही नही है कि बिहार में जबतक लालू और उनके परिवार के लोग सत्ता में रहे एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं मिली। 2005 से लेकर 2020 तक बिहार के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में साढ़े सात लाख लोगों को नौकरी दी गयी। रोजगार की बात अलग है। गंगा पार करने में तीन दिन तक लोग इंतजार करते थे लेकिन आज गिनते रह जाएंगे कि बिहार में कितना पुल बन रहा है।


उन्होंने कहा कि हम लोगों ने वो दिन देखा है कि जब बिहार में ओर्गेनाइज क्राइम होता था और एक अणे मार्ग में बैठकर उसकी वसूली करने का काम किया जाता था। यदि यह बात पता नहीं है तो पता कीजिए। उन्होंने कहा कि किसने ट्वीट किया था कौन कह रहा था कि बिहार में खेला होगा। तो खेला हो गया ना हमलोगों ने तो कहा था कि खिलौना देंगे। बच्चे को खिलौना दे दिया गया। कोई अपने ऑफिसियल साइट से कहे कि 17 विधायक जेडीयू के गायब हो गया है तो ऐसे व्यक्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए कि नहीं। 


रामराज की कल्पना राजद और महागठबंधन से नहीं हो सकता है। जिस पार्टी राजद ने कहा कि राम ही काल्पनिक है वही लोग आज राम की बात कर रहे हैं। दूनियां में जीडीपी का हाल ठीक नहीं है लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेतृत्व में देश और बिहार दोनों आगे बढ़ रहा है। पहले बिहार के टैक्स नहीं मिलता था लेकिन आज बिहार को टैक्स मिलना भी शुरू हो गया।