ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / तेजस्वी ने संभाला पर्यटन विभाग का कार्यभार, कहा-पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर होगा...

तेजस्वी ने संभाला पर्यटन विभाग का कार्यभार, कहा-पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर होगा काम

06-Oct-2022 09:14 PM

PATNA: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज पर्यटन मंत्री का पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर काम होगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर काम किये जाएंगे।


तेजस्वी ने कहा कि पर्यटक स्थलों पर मौजूद सुविधाओं को और बेहतर करना होगा। पर्यटन के क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा और आवागमन को सुगम बनाया जाएगा। इस मौके पर पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और कई पदाधिकारी मौजूद थे। 


ट्विटर पर उन्होंने यह लिखा कि" आज पर्यटन विभाग के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।हम सभी को ब्रांड एम्बेसडर बनकर बिहार की ब्रांडिंग और प्रमोशन करना है। हमारी कोशिश है कि राज्य में बुनियादी सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं विश्व स्तरीय Tourism infrastructure विकसित करने के साथ-साथ पर्यटन केंद्रों की संख्या बढ़ायें।"


बता दें कि पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद निवर्तमान पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत को कृषि विभाग का कार्यभार सौंपा गया है आज वे अपना पदभार ग्रहण भी कर चुके हैं वहीं पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को दी गयी। तेजस्वी यादव ने आज कार्यभार ग्रहण किया। विभाग के अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर दोनों नेताओं का स्वागत किया।  

news image

news image

news image