Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
08-Dec-2021 10:14 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। तेजस्वी की सगाई की खबर आज यानी बुधवार की सुबह सामने आई थी तो लगातार दिन भर कयासों का बाजार गर्म रहा। तेजस्वी किससे शादी कर रहे हैं इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है लेकिन अब फर्स्ट बिहार आपको पक्के तौर पर बताने जा रहा है कि तेजस्वी किस से अपना जीवन साथी बनाने जा रहे हैं।
दरअसल तेजस्वी यादव ने जिसे दुल्हन बनाने का फैसला लिया है वह उनका प्यार है। तेजस्वी यादव उस लड़की को जीवनसाथी के तौर पर चल रहे हैं जो 2015 से उनके संपर्क में रही।
तेजस्वी यादव की शादी को लेकर सस्पेंस कल यानी गुरुवार को खत्म हो जाएगा। 9 दिसंबर को दिल्ली में लालू परिवार इस आयोजन में शामिल होने जा रहा है। लालू परिवार ने इस पूरे मामले पर भले ही चुप्पी साध रखी हो लेकिन अब लगभग 18 घंटे के बाद जो पुख्ता जानकारी निकलकर सामने आई है।
उसके मुताबिक तेजस्वी की शादी जिस लड़की से होने जा रही है वह ईसाई धर्म से आती हैं। तेजस्वी की होने वाली दुल्हन चंडीगढ़ की रहने वाली है। और दिल्ली के वसंत कुंज में रहते हुए वह तेजस्वी के संपर्क में आई थी। अब फर्स्ट बिहार आपको सूत्रों के हवाले से तेजस्वी की दुल्हन का नाम बताने जा रहा तेजस्वी यादव की होने वाली दुल्हन का नाम अलेक्सिस है।
तेजस्वी की शादी को लेकर लालू परिवार के अंदर खाने से जो थोड़ी बहुत खबरें सामने आई है उसके मुताबिक अलेक्सेस के परिवार के पास तेजस्वी के बहनोई चिरंजीवी एक दिन पहले ही चंडीगढ़ पहुंचे थे। तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि तेजस्वी यादव को उनका प्यार मिल गया है।
तेजप्रताप के संगठन छात्र जनशक्ति परिषद के सोशल मीडिया पेज से बचपन का प्यार वाला टैगलाइन के साथ तेजस्वी और तेजप्रताप की तस्वीर शेयर की गई है। गुरुवार को शादी भी हो जाएगी। 11 दिसंबर को परिवार के लोगों को वापस पटना आना है। सब कुछ तय हो चुका है। शादी समारोह में कुछ चुनिंदा लोगों को ही बुलाए जाने की खबर है। कई नेताओं ने कहा है कि उन्हें बुलाया तो गया है लेकिन शादी को लेकर गोपनीयता बनाए रखी गई है।