ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / तेजस्वी को बिहार का CM बनाने के लिए दंडवत करते छठ घाट पहुंचे...

तेजस्वी को बिहार का CM बनाने के लिए दंडवत करते छठ घाट पहुंचे राजद नेता, घाट पर लगाया लालू-तेजस्वी की प्रतिमा

19-Nov-2023 04:35 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज के दिन छठव्रती अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेता केदार प्रसाद यादव दंडवत करते तेजस्वी घाट पहुंचे। तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने के लिए राजद नेता दंडवत करते हुए छठ घाट तक पहुंचे। 


वैशाली के किरतपुर राजाराम गांव में जो घाट है उसका नाम केदार यादव ने तेजस्वी घाट रखा है। केदार यादव ने कहा कि तेजस्वी बाबू को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए वे छठी मईया को अर्घ्य देने के लिए तेजस्वी घाट पर दंडवत आए हैं। यहां भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। राजद नेता ने कहा कि गरीबों को आवाज देने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बेरोजगारों को रोजगार देने वाले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की प्रतिमा लगाया जा रहा है। 


छठ मईया से वे यही कामना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए ताकि तेजस्वी यादव बिहार का नाम रोशन करें। दंडवत कर घाट पर पूजा करते हुए केदार यादव ने कहा कि छठी मइया के शरण में आए हैं यह विनती कर रहे हैं कि तेजस्वी बाबू मुख्यमंत्री बने क्योंकि तमाम युवा भी तेजस्वी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत किरतपुर राजाराम गांव स्थित तेजस्वी घाट पर लालू और तेजस्वी की प्रतिमा को भी लगाया गया। news imagenews image

news image